मुरैना में महिलाओं को बर्तन बांटने का वीडियो वायरल
Nov 06 2023
मुरैना। मुरैना जिले में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला सामने आया है। विधानसभा चुनाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अलग अलग विधानसभाओं के लिए रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग ऑफिसर सहित बड़ा अमला तैनात किया गया है, इसके बाद भी आए दिन आचार संहिता उल्लंघन के मामले सामने आ रहे हैं। मुरैना शहर के आमपुरा में सैकड़ों की संख्या में एकत्रित महिलाओं को बर्तन (कटोरा) बांटने का वीडियो सामने आया है। जिस मकान से कटोरा बांटे जा रहे थे, उस पर मुरैना विधानसभा के बसपा प्रत्याशी राकेश रुस्तम सिह का बैनर लगा हुआ है।
शहर के आमपुरा की कैप्टन वाली गली में गत शाम को दोनों तरफ एक प्रत्याशी के कार्यकर्ता खड़े थे और एक मकान का उतना ही गेट खुला था जिसमें से सिर्फ एक दो लोग ही निकल सकें। उस गेट पर एक युवक सफेद टोपी लगाए खड़ा था। महिलाएं अपने हाथ में एक पर्ची लेकर आ रही थीं, जिस महिला के हाथ में पर्ची थी, उसी को अंदर प्रवेश दिया जा रहा था। अंदर से महिला हाथ में कटोरा लेकर बाहर निकलती दिखाई पड़ रही हैं। इस दौरान दो सौ से अधिक महिलाएं कटोरा लेने के लिए बाहर खड़ी हुई नजर आ रही थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









