धर्मेन्द्र शर्मा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता बने
Nov 05 2023
ग्वालियर। अपनी कुशल कार्यक्षमता और कांग्रेस पार्टी में अपनी स्वच्छ छवि रखने वाले एवं भाजपाई दिग्गजों को अपने तर्को से चुप कराने वाले ग्वालियर-चंबल संभाग में सबसे तेज प्रवक्ता धर्मेन्द्र शर्मा का बोलबाला एक बार फिर हुआ है। संभागीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र शर्मा का एक ही वर्ष में डबल प्रमोशन हुआ है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ व मीडियां विंग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने उन्हें कांग्रेस का प्रदेश प्रवक्ता बनाकर उनकी योग्यता का सम्मान किया है।
कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र शर्मा मीडिया क्षेत्र से रहे कांग्रेस प्रवक्ता धर्मेन्द्र शर्मा ने इन दिनों कांग्रेस के साथ आमजन मानस में भी पकड बनाई है। वह आजकल कमलनाथ के निर्देश पर दतिया विधानसभा क्षेत्र में गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा की घेराबंदी के लिये कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र भारती के लिये दतिया में डटे हुये हैं। उनकी कार्य क्षमता को देखते कांग्रेस पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौपी है। और शनिवार को उन्हें कांग्रेस आला कमान ने प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंप कर उनकी योग्यता का यथोचित सम्मान किया है।
प्रखर वाणी और प्रामाणिक तर्को का प्रवक्ता पद पर चयन सबसे पहले कांग्रेस अध्यक्ष रहे राहुल गांधी के निर्देश पर टेंलेंट सर्च के तहत रणदीप सिंह सुरजेवाला, प्रियंका चतुर्वेदी ने किया था। उन्होने अपनी वक्तव्य व लेखन शैली के साथ ही सटीक प्रामाणिक जानकारी से प्रदेश में अपना स्थान बनाया। बीते एक वर्ष पूर्व ही उन्हें संभागीय प्रवक्ता पद पर पदोन्नत किया गया था। अब एक वर्ष के भीतर ही उन्होंने अपनी क्षमता से कांग्रेस के दिग्गजों को न केवल प्रभावित किया बल्कि योग्यता का लोहा मनवाकर प्रदेश प्रवक्ता पद पर अपनी ताजपोशी भी कराई है। धर्मेन्द्र शर्मा में पत्रकारों के साथ मित्रता करने व उनसे गठजोड बिठाने की भी अदभुत क्षमता है। और वह पत्रकारों में समनवय बिठाने में भी माहिर है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









