सांसद शेजवलकर ने मीडिया दिग्दिर्शिका का किया विमोचन
Nov 05 2023
ग्वालियर। भाजपा मध्यप्रदेश मीडिया विभाग ने चुनाव में मीडिया बंधुओं के लिए प्रत्याशियों की जानकारी के साथ-साथ भाजपा संगठन और केंद्र और राज्य सरकार के विकास कार्यों की जानकारी समाहित कर रविवार को मीडिया दिग्दिर्शिका विजय संकल्प अभियान 2023 का विमोचन किया गया। यह हैंडबुक चुनाव में मीडिया बंधुओं के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। यह बात ग्वालियर के सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने मीडिया विभाग की मीडिया दिग्दिर्शिका का विमोचन करते हुए कही।
सांसद श्री शेजवलकर ने कहा कि हमारे मीडिया विभाग की पूरी टीम प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल के नेतृत्व में अभिनव और नवाचार के साथ काम कर रही है। मैं मीडिया दिग्दिर्शिका विजय संकल्प अभियान के प्रकाशन के लिए मीडिया टीम को बधाई देता हूँ। उन्होंने कहा कि इस मीडिया दिग्दिर्शिका में सभी को पार्टी प्रत्याशियों की जानकारी तो मिलेगी ही साथ ही भाजपा मध्यप्रदेश की संगठनात्मक जानकारी और केंद्र और राज्य सरकार के विकास कार्यों की जानकारी भी प्राप्त हो सकेगी। हैंड बुक में मध्यप्रदेश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी गयी सौगातों का भी उल्लेख किया गया है।
पत्रकारो से चर्चा करते हुए उन्होंंने कहा कि कांग्रेस के समय बीमारू कहा जाने वाला मध्यप्रदेश आज विकसित मध्यप्रदेश बन गया है। मीडिया हैंडबुक में 2003 के पहले और बाद में हुए 2023 तक के विकास कार्यों का तुलनात्मक आकड़े भी प्रकाशित किये हैं।
सांसद श्री शेजवलकर ने कहा कि हम कोई चुनाव हल्के में नहीं लेते हैं। भाजपा संगठन चुनाव को पूरी ताकत से लड़ता है और लोकतंत्र में चुनाव उत्सव होता है। उन्होंने एक सवाल के जबाब में कहा कि ग्वालियर संसदीय क्षेत्र के हर गांव में यह आवास बन रहे हैं और कई हितग्राहियों को दिए भी जा चुके हैं। 476 योजनायें स्वीकृत है? जिनमें से 93 योजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है। अमृत सरोवर योजना के तहत 100 सरोवरों का लक्ष्य रखा गया, जिसमें 13 करोड की लागत से 76 सरोवर बन चुके हैं। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा डबरा में केन्द्रीय विद्यालय करीब 21 करोड़ की लागत से लगभग बनकर तैयार हो चुका है।
देश का पहला दिव्यांग स्टेडियम ग्वालियर में बनेगा
सांसद श्री शेजवलकर ने कहा कि केन्द्र सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा देश का पहला दिव्यांग स्टेडियम ग्वालियर में करीब 151 करोड़ की लागत से लगभग बनकर तैयार हो चुका है। यह एशिया तथा भारत का पहला स्टेडियम होगा। ग्वालियर शहर में ट्रिपल आईटीएम कॉलेज से महारानी लक्ष्मीबाई प्रतिमा से स्वर्ण रेखा नाले पर एलीवेटेड फ्लाईओवर का निर्माण (प्रथम चरण) कार्य प्रारंभ हो गया है। राजमाता विजय राजे सिंधिया विमानतल ग्वालियर का विस्तारीकरण किया जा रहा है।
मैं आपसे इस मंच से कहना चाहता हूं कि केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों के बल पर मध्यप्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार आने वाली है। सत्ता में आने के बाद लाडली बहना योजना को बंद करने की धमकी देने वाले कमलनाथ स्वयं चुनाव हार रहे हैं। लाडली बहना उन्हें सबक सिखाने वाली हैं।
पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, डॉ. धनंजय गिरि, बृजगोपाल लोया, बृजराज सिंह, अरूण चतुर्वेदी, विनय जैन, संभागीय मीडिया प्रभारी राजलखन सिंह, नवीन चौधरी, जिनेंद्र सिंह किरार उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









