महिलाओ ओर बच्चो ने गेम्स खेलकर मनाया बाल दिवस, जीते पुरुस्कार

Nov 05 2023

ग्वालियर। चौरसिया महिला विकास संघ ग्वालियर ने रविवार को अजयपुर महेशपुर स्थित माया स्टार कॉमेंट स्कूल में बाल दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महिलाओ ने भी बच्चों के साथ मिलकर विभिन्न पारंपरिक गेम्स जी के क्वीन, रस्सी कूद, 1 मिनिट, ओर डाईंग अन्य गेम्स खेलकर अपने बचपन की यादें ताज की। 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमति गीता रमेश चौरसिया, गीता छत्रपाल, ममता राजेन्द्र चौरसिया और श्रीमती आशा कल्याण थी। विशिष्ट अतिथि राजकुमारी प्रदीप चौरसिया व श्रीमती अर्चना कृष्ण चौरसिया थी। कार्यक्रम अध्यक्षता श्रीमती भावना रवि मोदान व छाया सुनील चौरसिया ने की। अतिथियो का स्वागत कार्यक्रम संयोजिक प्रियंका नितिन चौरसिया ने किया। संचालन कचंन शैलेन्द्र चौरसिया और आभार स्नेहलता किशोर चौरसिया ने किया। इस मौके पर शिल्पी, मंजू, पूजा, राधा, रेखा, रजनी, डिंपी, मुन्नी, राजकुमारी गीता, ज्योति, हेमलता, रीमा, पूनम, श्वेता, शालिनी आदि मौजूद थी
बाल दिवस कार्यक्रम में गेम्स क्विज में प्रथम आशिका, दूसरे लवकेश और तीसरे स्थान पर अनुष्का रही।  वही डाइंग प्रतियोगित में अनुष्का प्रथम, दूसरे तनिष्क ओर तीसरे स्थान पर कृतिका विनर रही। 01 मिनिट प्रथम राघव, दूसरे अनान्या व तीसरे पर आंशिक रही।  एक मिनिट में कनिष्क दूसरे मौली व तीसरे सोना विनर रही। सभी को पुरुस्कार अतिथिगणों द्वारा वितारण किए गए।