पुष्य नक्षत्र में खरीददारों से गुलजार हुए बाजार
Nov 05 2023
ग्वालियर। रवि पुष्य नक्षत्र के महायोग का प्रचार कुछ इस तरह किया गया कि ज्योतिष शास्त्र में विश्वास करने वाले लोगों ने शुभ मुहूर्त में जमकर खरीददारी की। सोने-चांदी से लेकर मोटर सायकिल व इलेक्ट्रानिक आयटम व बर्तन, कपड़ों की खरीददारी करने के लिये उपभोक्ता बाजारों में उमड़ पड़े। दोपहर बाद बाजारों में भीड़ बढऩा शुरू हुई और शाम के बाद बाजार इस तरह गुलजार हुये कि पैर रखने की जगह नहीं थी।
ज्योतिषियों के मुताबिक यह अत्यंत लाभकारी महायोग रहा। इस दिन खरीददारी करने से संपन्नता और बरकत की मान्यता है। ब्रहाण्ड में पुष्य नक्षत्र को देवी लक्ष्मी, सरस्वती और महाकाली का नक्षत्र माना जाता है। पुष्य नक्षत्र को खरीदी का विशेष लाभकारी मुहूर्त होने का व्यापारियों ने अच्छा खासा लाभ उठाया।
उपभोक्ताओं को आकर्षित करने शोरूम आकर्षक पुष्प और विद्युत सज्जा से सजाये गये थे, वहीं उपभोक्ताओं के लिये अनेक उपचार योजनाएं भी लागू की गई थीं। ज्योतिष विज्ञान पर विश्वास करने वाले लोगों ने ठीक उसी मुहूर्त पर खरीददारी की।
लोगों को दीपोत्सव और धन तेरस के लिये जो खरीददारी करनी थी, वह लोगों ने आज ही कर ली। एक तरफ जहां सोने चांदी के आभूषणों के शोरूम खरीददारों की भीड़ से भरे थे, वहीं इलेट्रॉनिस आयटमों की दुकानों और खरीददारों की भीड़भाड़ देखी गयी।
हो रहे शोरूम व दुकानों के शुभारंभ
पुष्य नक्षत्र पर शोरूम व दुकानों का शुभारंभ करना भी शुभ माना जाता है। इसलिए रवि पुष्य नक्षत्र पर शहर में कई स्थानों पर दुकानों के शुभारंभ भी किए जा रहे हैं। इनमें कपड़ा, बर्तन, जूतों की दुकानें, गिट की दुकानें, सजावटी सामान की दुकानें प्रमुख रूप से शामिल हैं।
ऑफर की भी धूम
व्यापारियों ने दो दिन लगातार पड़े पुष्य नक्षत्र को भुनाने के लिए ऑफर भी की भी धूम मचाई हुई है। हर सामान के साथ कुछ ना कुछ उपहार फ्री में दिया जा रहा है। ऑटो मोबाइल सेटर, इलेट्रीकल्स सेटर, ज्वैलर्स, कपड़ों के शोरूम हर जगह ऑफर की धूम मची हुई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









