विद्यार्थियों को केंद्रीय जेल ग्वालियर का भ्रमण कराया

Nov 04 2023

ग्वालियर। मध्य भारत शिक्षा समिति द्वारा संचालित माधव विधि महाविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों को केंद्रीय जेल ग्वालियर का भ्रमण कराया गया। विद्यार्थियों ने भ्रमण के दौरान अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया की जेल में कैदियों अनुशासन एवं उनके जीवन शैली को सुधारने के लिए जेल अधीक्षक उप अधीक्षक द्वारा डायट प्लान, व्यायाम, लाइब्रेरी, कीड़ा, मनोरंजन के साधन आदि उपलब्ध कराए जाते हैं। जेल में हर कैदी अपनी कार्य क्षमता अनुसार कार्य करते हैं। उनके अपने रोजगार के साधन जैसे गौशाला, नर्सरी,अन्नपूर्णा शाला,कंप्यूटर, सिलाई, खेती है। जेल अधीक्षक विदित निर्व्य सर ने विद्यार्थियों से अपनी बात को साझा करते हुए यह भी का की विधि के छात्रों को सिर्फ ज्ञान नहीं लेना चाहिए उन्हें अपने जीवन में उतर कर आम जनता को समझाना भी चाहिए।
जेल में कैदियों के लिए बंधी से बंधु योजना के तहत डिस्टेंस एजुकेशन को भी चलाया जाता जिसमें कैदी किसी भी तरह की पढ़ाई कर डिप्लोमा या डिग्री प्राप्त कर सकते हैं। 
जेल उप अधीक्षक विपिन दंडोतिया द्वारा बताया गया की जेल में उम्र कैद कैदियों के अच्छे व्यवहार अनुसार उनकी सजा को एक तिहाई माफ करने का प्रावधान है। पूरे भ्रमण में विद्यार्थियों के साथ जेल एस सी नरवरिया, उप अधीक्षक जेल सहायक साथ रहे। नेतृत्व का संचालन प्रोफेसर शीतल जैन एवं डॉ राहुल शर्मा द्वारा किया गया।