मामा की सरकार घोटाले की सरकार:सांसद तिवारी

Nov 04 2023

ग्वालियर। सांसद एवं उप नेता राज्य सभा प्रमोद तिवारी ने शनिवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने अपने कार्यकाल में जनता को कितना और कैसे लूटा है वहीं आमजन को  किस तरह उसको अंधेरे में रखकर उसे धोखा दिया है। इसकी एक बानगी नहीं कई प्रमाण है। 
कांग्रेस नेता श्री तिवारी ने कहा कि भाजपा का माफिया राज पिछले 18 वर्षों में चर्म पर पहुंच गया है। रेत उत्खनन, पत्थर उत्खनन, मामा-टोल,  ट्रांसपोर्ट, मिलावट, वसूली, फिरौती, भू माफिया, हथियार, नशा सट्टा, मटका, जुआँ, शिक्षा संस्थान आदि माफिया के नाम से विख्यात है।
श्री तिवारी ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुद्ध के लिये युद्ध अभियान चलाया था। साथ ही मध्यप्रदेश को माफिया शब्द हटाने के लिए जोर शोर से अभियान चलाकर माफियाराज को समाप्त किया था। लेकिन मामा कि सरकार ने फिर से माफिया शब्द को  विख्यात कर दिया। आज हर चीज में मिलावट है फिर भी अधिकारी कोई कार्यवाही नहीं कर पा रहे।
श्री तिवारी ने कहा है कि याद होगा कि मानव तस्करी, गैंग रेप, धोखाधड़ी, धमकाने और लूट जैसे गंभीर मामलों के आरोपी जीतू सोनी जैसे माफिया को पहली बार काँग्रेस सरकार ने ही पकड़ा था। 
वर्ष 2019 में ग्वालियर में भी भू-माफिया के रूप में सामने आये नाम पर काँग्रेस सरकार ने कार्यवाही करते हुए सिटी-सेंटर में बनी विशालकाय ला-सफायर इमारत को गिरा दिया था। लेकिन काँग्रेस सरकार गिराये जाने के 3 वर्षों के भीतर वही इमारत फिर खड़ी हो चुकी है। इससे ज्यादा ज्वलंत प्रमाण नहीं है। जग जाहिर है कि भाजपा सरकार स्वयं माफिया-संस्कृृति को पोषित करती है। 
वहीं भाजपा सरकार ने 18 वर्षों में कोई भी नया उद्योग स्थापित नही  किया है। जिसके कारण नवयुवकों के सामने बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है। मध्यप्रदेश से सबसे ज्यादा युवा सेनाओं में जाते थे, लेकिन अग्निपथ स्कीम से इन युवाओं के सपने भी टूट गये हैं।
भाजपा सरकार के संवदेनहीन मंत्री युवाओं और किसानों के खिलाफ अपमानजनक और अमर्यादित बयान देते रहे। जैसे गोपाल भार्गव ने कहा कि किसानों की आत्महत्या का कारण उनका अमर न होना है। एक और विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा था कि सब्सिडी चाटने वाले किसान आत्महत्या करते है।
मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के रिकॉर्ड-तोड़  भ्रष्टाचारों से आम आदमी हैरान और परेशान है। भाजपा सरकार में थाना, तहसील अस्पताल, गल्ला बांटने की सोसाइटी मे भ्रष्टाचार अपने चरम पर व्याप्त है। तहसीलों और थानों में बिना पैसे दिये कोई काम नही होता है। 
पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेन्द्र राजपूत, पूर्व विंग कमांडर अनुमा आचार्य, प्रदेश प्रवक्ता आरपी सिंह, राम पांडे, संभागीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र शर्मा, सुबोध दुबे आदि मौजूद थे।