अग्रवाल समाज का दीप उत्सव 14 को , 500 महिलाओं को मिलेगा करवा चौथ अवार्ड

Nov 03 2023

ग्वालियर। अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन द्वारा दीप उत्सव का आयोजन 14 नबम्बर को महावीर भवन कम्पू पर किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा अपने पति की लबी उम्र की कामना करने का पवित्र त्योहार करवा चौथ उत्सव के अन्तर्गत 500 महिलाओं को 14 नवंबर को सुपर करवाचौथ अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसमें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय सुपर अवार्ड सबसे अच्छी पूजा की ड्रेस पहने हुई एवं सबसे सुन्दर हाथों में लगी मेहंदी वाली बहनों को अवार्ड के साथ उन सभी महिलाओं को भी सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने अपने सुपर करवाचौथ अवार्ड प्रतियोगिता में भाग लिया है।
राजेश ऐरन ने बताया कि 14 नवंबर मंगलवार को महावीर भवन में मां जीण माता का पाठ एवं भजन भी होंगे और सभी अग्रवैश्य बन्धुओं के लिए अन्नकूट का भी आयोजन किया गया है। उन्होंने सजातीय लोगों से कार्यक्रम में भाग लने की अपीलप की है।