80 यूनिट रक्तदान कर कारसेवकों को श्रद्धांजलि दी
Nov 03 2023
ग्वालियर। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हुतात्मा दिवस पर 80 यूनिट रक्तदान कर अयोध्या के बलिदानी कारसेवकों को श्रद्धांजलि दी। सनातन धर्म मंदिर परिसर एवं बजरंग दल कार्यालय छत्री परिसर में सुबह 11 से सायं 4 बजे तक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जयारोग्य अस्पताल के सहयोग से आयोजित शिविर में 200 कार्यकर्ताओं ने रक्त परीक्षण कराकर रक्तदान करने का संकल्प लिया।
विहिप के प्रांत उपाध्यक्ष पप्पू वर्मा ने कहा कि 1990 में तत्कालीन सरकार ने निहत्थे कार्यसेवको पर गोलियां चलवाई थीं। जिससे कई कारसेवक बलिदान हो गये थे। उन्हीं की याद में कई सालों से रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रक्त के अभाव में किसी की भी जान नहीं जाने दी जाएगी।
आपात स्थिति में कार्यकर्ता रक्तदान हेतु तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से बजरंग दल प्रांत सह संयोजक मनोज रजक, जेएएच हॉस्पीटल के डॉ. विनोद, डॉ. मीनाक्षी पटेल, डॉ. सचिन सिंघल, डॉ. आकाश बघेल आदि उपस्थित थे।
रक्तदान करने वालों में दीपक यादव, रिकी गोडिय़ा, विनोद राठौर, नरेंद्र वर्मा, हनी कुशवाह, कुणाल गुरारे, राहुल आदिवासी, राहुल चौहान, धनंजय माहोर, सोनू राठौर, मोनू श्रीवास, राहुल प्रजापति, अजय कुशवाह, दीपक मिश्रा, हिमांशु गोस्वामी, अरुण कुशवाह, विकास नामदेव, बबलू माहोर, वीर सिंह, सोनू गौड़, गगन साहू, जगदीश चौहान, राजू गोस्वामी, दीपक माझी, गजेंद्र दिसोरिया, रवि जैन, रंजीत रजक, उदय परमार, नरेंद्र यादव आदि शामिल थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









