भाजपा प्रत्याशी कुशवाह का वार्ड 47 में सघन जनसंपर्क

Nov 03 2023

ग्वालियर। ग्वालियर दक्षिण विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह कुशवाह ने अपने चुनावी जनसंपर्क की शुरुआत वार्ड 47 में माधौगंज चौराहा से की। 
श्री कुशवाह ने माधवगंज चौराहा से जनसंपर्क करते हुए जगन भैया की गली, कमाठीपुरा बापू डंडी की गोठ ,सालार की गोठ कुशवाह मोहल्ला, लक्कड़ खाना, नालापट्टी कंगी वाला मौहल्ला, फर्शवाली गली पटेलों का मौहल्ला सात भाई की गोठ मामा का बाजार होते हुए पायेगा पर जनसंपर्क का समापन हुआ। ग्वालियर दक्षिण के भाजपा प्रत्याशी श्री कुशवाह का क्षेत्र के मतदाताओं ने भव्य स्वागत करते हुए उन्हें विजयी बनाने का आश्वासन दिया।  
इस अवसर पर जयप्रकाश राजौरिया, किशन मुदगल, मनोज तोमर, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति, राजू पलैया, हरी पाल, जितेंद्र मुदगल पार्षद, जयप्रकाश मिश्रा, अजय तिवारी राकेश त्रिलोकी राठौर, मोहन सोलंकी, किशोर राठौर, नृसिंह राठौर, भूपेंद्र सिंह यादव रामकुमार सोनी, महेश खत्री, महेंद्र कुमार वर्मा, भूषण नारले आदि मौजूद रहे।