ग्वालियर की अंजलि व रचना ने विश्व चेम्पियन कृतिका सिराल को हराया

Nov 03 2023

ग्वालियर। राजस्थान के जयपुर शहर स्थित दशहरा मैदान में तीन दिवसीय नेशनल ईवेंट में ग्वालियर की अंजलि व रचना ने पंजा कुश्ती में कमाल का प्रदर्शन कर 70 किग्रा वजन की विश्व चेम्पियन कृतिका सिराल को चित कर पदक हासिल किए। ग्वालियर आम्र्स रेसलिंग की ओर से प्रतियोगिता में रचना जाटव, अंजलि जाटव, आयुष कौशल व आदित्य परमार ने हिस्सा लिया था। ग्वालियर आर्म्स रेसलिंग के अध्यक्ष डॉ केशव पाण्डेय ने बताया कि विभिन्न खेलो के लिए प्रतियोगिता में कोई 10 हजार खिलाडिय़ों ने भाग लिया था। ग्वालियर आम्र्स रेसलिंग अकादमी के मेंटर मनीष मौर्य के मार्गदर्शन में बच्चों ने तैयारी की थी। जिसमें ग्वालियर के आयुष व रचना ने गोल्ड व अंजलि ने ब्राउन मेडल जीते। 
मेंटर मनीष मौर्य ने बताया कि जयपुर नेशनल ईवेंट में पंजा के 500 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ग्वालियर में आम्र्स रेसलिंग खुलने से बच्चे देश-विदेश में उल्लेखनीय प्रदर्शन कर रहे हैं। इल सफलता से भारत सरकार इसे खासा महत्व दे रही है। इस कड़ी में पहली बार भारत मे अगले साल 2024 में एशियन आम्र्स  रेसलिंग का आयोजन हो रहा है। जिसमें बच्चे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।