विस्फोट में घायल महिला की ईलाज के दौरान मौत
Nov 02 2023
ग्वालियर। शंकर कॉलोनी में विस्फोट से घायल महिला ने दो दिन जिन्दगी और मौत से लडऩे के बाद गुरुवार की सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। महिला की मौत का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में घायल महिला व उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।
जनकगंज थाना क्षेत्र के शंकर कॉलोनी में बीती 31 अक्टूबर की रात अचानक विस्फोट हुआ और अपने घरों में सो रहे लोग घबराकर बाहर आ गए। बाहर आने पर पता चला कि महेश दुबे के मकान में विस्फोट हुआ है और विस्फोट से पूरी छत उड़ गई। इस मकान में चंदा जैन और उसका पति विनोद जैन रह रहा था। हादसे में चंदा जैन मलबे में दबकर घायल हुई थी, जिसे उपचार के लिए भर्ती कराया था। दो दिन उपचार लेने के बाद गुरुवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया।
बताया गया है कि जिस समय हादसा हुआ था, उस समय चंदा के दोनों बच्चे पास ही रहने वाली दादी के घर गए थे और वह हादसे का शिकार होने से बच गए।
पुलिस जांच में पता चला है कि उनके घर में काफी मात्रा में विस्फोटक जमा किया गया था, जिसमें विस्फोट के कारण घर की छत उड़ गई थी और दीवारे मी टूट गई थीं। जांच के बाद पुलिस ने चंदा जैन और उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









