साढ़े 35 लाख के मोबाइल पुलिस ने वापस करे
Nov 02 2023
ग्वालियर। गुम हुए मोबाइलों को तलाशने का पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया है और दो माह में गुम हुए साढ़े 35 लाख रुपए के मोबाइल बरामद कर गुरुवार को उनके मालिकों को सौंप दिए। गुम हुए मोबाइल वापस मिलते ही इनके मालिक खुशी से झूम उठे, क्योंकि उन्हें उम्मीद ही नहीं थी कि उनका मोबाइल वापस मिल पाएगा।
एसएसपी राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि पिछले दो माह में गुम हुए साढ़े पैतीस लाख रुपए के मोबाइल पुलिस की साइबर सेल ने ट्रेस किए हैं और गुरुवार को उनके मालिकों को वापस किए गए
एसएसपी ने बताया कि पिछले एक साल में साइबर सेल ने काफी अच्छा काम कर करोड़ों रुपए के मोबाइल तलाश कर उनके मालिकों तक पहुंचाया है।
खोया हुआ मोबाइल पाकर एक एडवोकेट ने बताया कि मोबाइल की कीमत से ज्यादा कीमत उनका रिकार्ड था जो मोबाइल में सेव था। मोबाइल वापस मिलने से उनका पूरा रिकार्ड वापस मिल गया, क्योंकि मोबाइल चोरी के बाद वह रिकार्ड गायब होने से काफी ज्यादा तनाव में थे और इससे उनका काफी नुकसान हो रहा था, जो अब मोबाइल मिलने पर परेशानी खत्म हो गई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









