तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराकर टायर फटे,जान बची
Nov 02 2023
ग्वालियर। रात में सडक़ें खाली होते ही चालक अपने वाहनों को हवा बना देते हैं और वाहन अनियंत्रित होकर हादसे का कारण बन जाते है। बीती रात तेज रफ्तार आ रही थार अनियंत्रित हो गई, पहले रेलिंग से टकराई और उसके बाद पेड़ से टकरा गई। किसी के हताहत नहीं होने पर राहत है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही वाहन चालक अपना वाहन छोडक़र फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों का पता लगा रही है, जिससे घटना का पता चल सके।
पड़ाव थाना क्षेत्र के फूलबाग रोड पर स्टेशन की तरफ से तेज रफ्तार आ रही थार क्रमांक एमपी 09 जेडएल 0327 जब मानस भवन के पास पहुंची तो अचानक चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और कार फुटपाथ से टकराने के बाद रेलिंग और फिर पेड से टकराई। हादसे के बाद थार के टायर फट गए और वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। घटना का पता चलते ही वहां से निकल रहे लोगों ने थार में सवार युवकों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, इससे पहले ही कार सवार वहां से उपचार के लिए निकल गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जिस जगह हादसा हुआ है वहां पर दिन-रात वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। अगर थार पेड़ से नहीं टकराती तो दूसरी तरफ से आ रहे वाहनों से जा भिड़ती और कई लोगों की जान पर बन आती।
ट्रक पलटा, हादसा टला
तेज रफ्तार आ रहा ट्रक मोतीझील स्थित फू्रट मण्डी के पास पहुंचा तो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वहां पर खड़ी एक स्कूटी दब गई। हादसे का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी के हताहत नहीं होने पर राहत की सांस ली। बताया गया है कि ट्रक आटा लेकर जा रहा था, फिलहाल चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









