दीपांश गुप्ता मण्डल उपाध्यक्ष चुने गए

Nov 02 2023

ग्वालियर। जेसीआई इंडिया मण्डल 6 की दो दिवसीय जोनकोन भावना 2023 का आयोजन होटल आदित्याज में हुआ। जिसमें 32 अध्याय शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य चुनाव अधिकारी जेसी संदीप विजयन थे। जिसमें जेसीआई ग्वालियर से दीपांश गुप्ता मण्डल उपाध्यक्ष चुने गए एवं उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा उन्हें पद की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर जेसीआई ग्वालियर से नितिन मांगलिक, साकेत गुप्ता, संदीप अग्रवाल, वरुण अग्रवाल, नीलेश बिंदल, लक्ष्मण शर्मा, अजीत गुप्ता आदि उपस्थित रहे।