करवाचौथ पर चांद की पूजा कर खोला व्रत
Nov 02 2023
ग्वालियर। करवाचौथ के पावन पर्व पर अपने पति की दीघार्यु की कामना एवं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए सुहागिनों ने निर्जला व्रत किया। महिलाओं ने सोलह श्रृगार कर पूर्णाकार लिए चांद के क रीब रात्रि 9 बजे दर्शन कर अघ्र्य दे पूजा कर पति की लंबी उम्र की कामना की और अपने पति के हाथ से पानी पीकर व्रत खोला। दिन ढलते ही घरों में करवा चौथ की पूजा आरंभ हो गई। पूजा खत्म होते ही उन्होंने आसमान की ओर निहारना शुरू कर दिया। जैसे ही चांद का दीदार हुआ सुहागिनों ने छलनी में दीपक जलाकर चंद्रदर्शन किए। मिट्टी के करवा में जल भर कर चांद को अघ्र्य दिया। उसके बाद छलनी में अपने पति का चेहरा देखकर उनके हाथों से पानी पीकर करवाचौथ व्रत की इति की।
पूजा से पहले सुहागिनों ने नाक में डोलती हुई नथनी, कमर में करधनी, माथे पर टीका, पैरों में पायजेब और हाथों में खनकती चूडिय़ों के साथ जब नववधुओं ने सौलह श्रृगार किया, तो गौरवशाली भारतीय संस्कृति की अनुपम छटा बिखरती नजर आई, जिसे पतियों ने कैमरे में कैद करके सदा के लिए सहेज लिया। नवयौवनाओं के साथ वे महिलाएं भी दुल्हन की तरह सजी-सवंरी जिनकी शादी क ो एक दशक से अधिक समय हो गया है। बुजुर्ग महिलाओं ने सादगीपूर्ण ढंग से करवाचौथ का पूजन किया। पूजन के बाद अपने सास-ननद को सुहाग का सामान दान दिया।
करवाचौथ पर बहू का व्रत पूरा कराने के लिए सासों ने खास तैयारियां की थीं। बहू को तोहफे में देने के लिए साड़ी और कई प्रकार के उपहार लेकर आई थीं और काम में हाथ बंटाया जिससे बहू के हाथों की मेहंदी और मेकअप खराब न हो जाए। बहू और बेटी का करवाचौथ स्पेशल बनाने मां और सास सभी व्यस्त हैं। एक दिन पहले सरगी भेज दी है जिससे वह व्रत रखकर पति की दीर्घायु की कामना कर सकें। शाम को चांद का दीदार होने के बाद बहुओं ने सास और ननद को उपहार देकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
निर्जला व्रत रखकर अपने पति के लिए ईश्वर से कामना करने वाली अपनी पत्नियों को उनके पतियों ने करवाचौथ का खास उपहार सौंपा। डिजायनर साड़ी, सोने की नथ, गोल्ड व डायमंड रिंग उपहार के रूप में इस मौके पर दिए गए।
वहीं सेन्ट्रल जेल में भी महिला बंदियों ने करवाचौथ व्रत की पूजा की। इस दौरान महिला बंदियों ने विधि-विधान से करवाचौथ का पूजन किया और चंद्रमा को अर्घ देकर अपने पति के लिए भगवान से प्रार्थना की। इस दौरान पति के दूर होने से बंदी महिलाओं की अंाखे सजल हो उठी। जेल-प्रशासन द्वारा उन्हें पूजा की सामग्री उपलध कराई गई।
पंजाबी महिलाओं ने किया सामूहिक पूजन
पंजाबी समाज द्वारा आनंद भवन जयेंद्रगंज में सामूहिक रूप से करवा चौथ मनाई गई। पंजाबी परिषद द्वारा आयोजित सामूहिक करवा चौथ पूजन में 451 महिलाएं शामिल हुईं। इस मौके पर नवविवाहित एवं वरिष्ठ जोड़ों का सम्मान किया गया। इस मौके पर मीडिया प्रभारी राजू पंडित, कुलवीर भारद्वाज, अशोक मारवाह, जीके सूरी, महिला अध्यक्ष प्रमिला मारवाह, रश्मि सूरी, साकेत आनंद , रमी आनंद सहित अनेक पंजाबी समाज के लोग मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









