क्तित्व विकास शिविर का आयोजन हुआ
Nov 01 2023
ग्वालियर। सरस्वती शिशु मंदिर थाटीपुर द्वारा कक्षा-9वीं व 10वीं के भैया, बहिनों के व्यक्तित्व विकास हेतु त्रि-दिवसीय व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि निर्मल शर्मा अध्यक्ष यशवंत सिंह घुरेया स्मृति शिक्षा समिति एवं उदयभान रजक पत्रकार एवम साहित्यकार उपस्थित रहे।
व्यक्तित्व विकास शिविर के तृतीय दिन का शुभारम्भ विद्या भारती की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती के सम्मुख द्वीप प्रज्जवलन कर एवं माँ की वंदना के साथ किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने उदबोधन में स्वामी विवेकानन्द के जीवन के बारे में मार्गदर्शित किया। व्यक्तित्व विकास शिविर में लगभग 55 भैया/बहिन उपस्थित रहे।
विद्यालय के प्राचार्य मनोज तिवारी ने व्यक्तित्व विकास शिविर में उपस्थित सभी भैया/बहिनों के बौद्धिक विकास, कार्यशैली एवं उनकी क्षमताओं को विस्तार करने हेतु प्रेरित किया। शिविर के द्वितीय सत्र में भैया/बहिनों ने स्वदेश प्रेस का शैक्षिक भ्रमण किया, जिसमें उन्होंने समाचार पत्र कैसे छपते हैं व उनका संपादन कैसे होता है आदि चीजों के बारे में जाना। तृतीय सत्र में भैया/बहिनों द्वारा परियोजना कार्य का अनुभव बताया गया और मूक अभिनय किया। तथा चतुर्थ सत्र में साक्षात्कार के बारे में जाना और उसका प्रस्तुतिकरण किया। पंचम सत्र में भैया/बहिनों द्वारा श्रम साधना की गई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









