कंजर डेरा पर दबिश देकर एक शराब तस्कर को पकड़ा
Nov 01 2023
ग्वालियर। अंचल के थाना करहिया पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि चमेली का चक में सरकारी नाले के पास शराब तस्कर मोटर साइकिल से कच्ची शराब बेचने के लिए जा रहा है। उत सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण निरंजन शर्मा ने थाना करहिया पुलिस को उत सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
एसडीओपी भितरवार जितेन्द्र नगाइच के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी करहिया उप निरीक्षक महेन्द्र कुमार के नेतृत्व में थाना करहिया पुलिस बल की टीम को मुखबिर के बताये स्थान चमेली चक पर कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को मुखबिर के बताए स्थान पर एक व्यति मोटर साइकिल पर तीन प्लास्टिक की केनों को रस्सी से बांधता हुआ दिखा, पुलिस टीम को देखकर उक्त व्यक्ति ने तीन प्लास्टिक केनों व मोटर साइकिल को मौके पर छोडक़र भागने का प्रयास किया, लेकिन सतर्क खड़ी पुलिस टीम द्वारा भाग रहे संदिग्ध को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
पकड़े गये व्यति का नाम पता पूछने पर उसने स्वयं का नाम प्रकाश चंद्र पुत्र शभू दयाल शर्मा 39 वर्ष निवासी ग्राम भौरी थाना चीनौर जिला ग्वालियर का रहने वाला बताया। पुलिस टीम ने जब प्लास्टिक की कट्टियों को खोलकर देखा तो उसमें हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब मिली। पुलिस को दो कट्टियों में 30-30 लीटर तथा एक कट्टी में 28 लीटर कुल 88 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब कुल कीमती लगभग 9 हजार की पाई गई।
पुलिस टीम ने जब नाले के आसपास देखा तो सात गड्डों में तैयार किया गया लाहन एवं ड्रमों में तैयार लाहन मिला जिसकी कुल मात्रा लगभग 22 हजार लीटर कीमती करीबन 16 लाख रूपये पाई गई। पुलिस टीम द्वारा मौके पर मिले लाहन को मौके पर नष्ट किया गया। थाना करहिया पुलिस ने उक्त पकड़े गये व्यति के कब्जे से हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब तथा मोटर साइकिल क्रमांक एमपी07-एमएम-9037 को विधिवत् जप्त किया जाकर शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया।उत कार्यवाही में थाना प्रभारी करहिया निरीक्षक महेन्द्र कुमार, एवं थाना करहिया पुलिस बल की सराहनीय भूमिका रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









