कांगेस में नेताओं के बीच विश्वास का गहरा संकट: रविशंकर
Nov 01 2023
ग्वालियर। कांगेस पार्टी के भीतर उसके ही नेताओं के बीच विश्वास का गहरा संकट छाया हुआ है। इसीलिए उसके नेताओं ने कपड़ा राजनीति की नई शुरुआत की है। यह हालात उसके अंदरुनी हालातों को बयान करते हैं। वहीं कांग्रेस सनातन धर्म का विरोध करने वालों के साथ खड़ी है, जनता उसकी इस सच्चाई को अच्छी तरह समझ चुकी है। यह कहना है पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद का।
ग्वालियर दौरे पर आए पूर्व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस के दोनों प्रमुख नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के बीच लगातार राजनीतिक टकराहट और अहम् की लड़ाई चली आ रही है। ये हालात बताते हैं कि कांग्रेस इन दिनों विश्वास के गंभीर संकट के दौर से गुजर रही है। बार-बार दिल्ली की मध्यस्थता भी अपने इन नेताओं के बीच रिश्ते बनाने में सफल नहीं हो पाई। पूर्व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर ने राममंदिर पर कांग्रेस के रवैए की आलोचना करते हुए कहा कि वह हमेशा राम मंदिर के समाधान में अड़ंगे डालती रही। अब 500 साल की गुलामी के बाद संवैधानिक और न्याय की मर्यादा के पालन के साथ भव्य मंदिर बन रहा है तो कांग्रेस को परेशानी क्यों हो रही है। इस मामले में वह अपना रुख स्पष्ट करें।
सनातन के विरोधियों के साथ खड़ी है कांग्रेस
उन्होंने कहा कि कांग्रेस तो सनातन धर्म का विरोध करने वालों के साथ खड़ी है। उसका रवैया हमेशा देश की सांस्कृतिक चेतना और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के विरुद्ध रहा है। साथ ही वह हमेशा आतंकवाद के साथ खड़ी नजर आती है। इजराइल और हमास के बीच युद्ध के चलते उसका हमास के समर्थन में आना इसका ताजा उदाहरण है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









