डीआरडीई में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया

Nov 01 2023

ग्वालियर। रक्षा अनुसंधान एवं विकास स्थापना ग्वालियर में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम डीआरडीई ग्वालियर के निदेशक डॉ. मनमोहन परीडा ने समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एकता की शपथ दिलाई एवं इसके बाद समस्त कार्मिक ‘रन फॉर यूनिटी’ नामक दौड़ में सम्मिलित हुए। 
डीआरडीई ग्वालियर के निदेशक डॉ. मनमोहन परीडा ने इस दौड़ को हरी झंडी दिखायी एवं वे स्वयं भी इस दौड़ का हिस्सा बने। इस अवसर पर डॉ. परीदा ने कहा कि सरदार पटेल का व्यक्तित्व और कृतित्व एकता की मिसाल है। उन्होंने न सिर्फ देशवासियों को एकता के सूत्र में बांधा है, बल्कि इस देश के निर्माण में उनकी महती भूमिका रही है। रन फॉर यूनिटी में डीआरडीई ग्वालियर के वैज्ञानिकों/अधिकारियों/कर्मचारियों एवं डीएससी जवानों ने भाग लिया। इस दौड़ में डीआरडीई के कार्मिक स्थापना के झांसी मार्ग स्थित परिसर से रेल्वे स्टेशन तक गए और इस दौड़ के माध्यम से नागरिकों को एकता का संदेश दिया।