अम्मा महाराज के जीवन काहर क्षण राष्ट्र उत्थान, लोककल्याण के लिए समर्पित था:यशोधरा राजे
Nov 01 2023
ग्वालियर। राजपथ से लोकपथ का मार्ग चुनने वाली राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर बुधवार को शहरवासियों नमन किया। सुबह साढ़े नौ बजे कटोराताल स्थित छत्री में राजमाता विजयाराजे सिंधिया की समाधिस्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया।
श्रद्धांजलि सभा में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया सहित ऊर्जामंत्री प्रधुम्र सिंह तोमर, सांसदविवेक नारायण शेजवलकर, कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
इस मौके पर मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि श्रद्धेय राजमाता विजयाराजे सिंधिया ने जीवन के एक-एक क्षण को उन्होंने राष्ट्र उत्थान और लोककल्याण के लिए समर्पित कर दिया था। सौभाग्य से मुझे सेवा, स्नेह और समर्पण की प्रतिमूर्ति अम्मा महाराज के वात्सल्य की छाया और सानिध्य का सुख प्राप्त हुआ।
स्वास्थ्य ठीक नहीं वरर्ना खुद ही लड़ती चुनाव
प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि स्वास्थ्य ठीक नहीं है, इसलिए इस बार चुनाव प्रचार के लिए क्षेत्र में भीं नहीं निकलेंगी। उन्होंने कहा कि अगर स्वास्थ्य सही होता तो में ही चुनाव में खड़ी होती और अपने लिए ही चुनाव प्रचार करतीं। अब चुनावी दौरे मेरे से नहीं हो पा रहे हैं।
खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया बुधवार को सुबह कै. राजमाता विजयाराजे सिंधिया की 104वीं जयंती के उपलक्ष्य में उनकी छत्री पर पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंची थी। इस दौरान मीडिया के सवालों के जबाव देते हुए उन्होंने कहा कि शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र से इस बार चुनाव नहीं लडऩे को लेकर पहले ही प्रदेश नेतृत्व को बता दिया था। मेरे चुनाव नहीं लडऩे से शिवपुरी को नए चेहरे के रूप में नया विधायक मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस बार भी प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने का माहौल है। लोगों में बीजेपी के प्रति विश्वास है जो और बढ़ रहा है। यही वजह है कि चुनाव में अच्छे नतीजे निकलकर सामने आएंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









