हाथ धोना छोटी बात है परन्तु बीमारियों की जनक इस बात को नजर अंदाज न करें: डॉ. पाण्डेय
Oct 31 2023
ग्वालियर। हाथ धोने की बात बहुत छोटी है, परंतु इसकी महत्ता बहुत बड़ी है। हमें जरूरी है कि हम अपने बच्चों को हाथ धोने की आदत डालकर बीमारियों से बचाव करने का प्रारंभिक तरीका अपना सके। हाथ हमेशा साफ पानी से धोकर ही भोजन करने की परंपरा हमारे पूर्वज हमें विरासत में देते हैं। गंदे हाथ से कई बीमारियाँ जो काफी घातक हैं जिनसे बचने के लिये बिना हाथ धोकर भोजन नहीं करना चाहिये। जिसके लिये। हम सब अपने अमूल्य जीवन को सुरक्षित रख सकते हैं। यह बात अन्तर्राष्ट्रीय हाथ धुलाई दिवस पर डॉ. पाण्डेय ने कही। एनएसएस द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस पर लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को नमन करते हुये स्वयंसेवकों को उनके विचारों से अवगत कराया। माधव महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा महाविद्यालय एवं गोद ग्राम बस्ती में जाकर अन्तर्राष्ट्रीय हाथ धुलाई पखवाडे के समापन पर कार्यक्रम किया गया। हाथ धुलाई का कार्यक्रम वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार पाण्डेय राष्ट्रीय सेवा योजना माधव महाविद्यालय के नेतृत्व में किया गया।
डॉ. पाण्डेय ने कहा कि स्वास्थ्य की दृष्टि से हाथ को हमेशा साफ करते रहना चाहिये क्योंकि हमारे शरीर में पनप रही बीमारियों की जनक गंदगी ही है जो साफ हाथ न होने के कारण होती है। इसके लिये हमको लोगों को जागरूक करना पडेगा। एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर में एक साथ हाथ धोकर भोजन करने की परंपरा है जो उन बच्चों की आदत में शामिल हो जाये। इस कार्यक्रम में हाथ धोने के भी भिन्न-भिन्न छह तरीके है, जिसे बताया गया।
कार्यक्रम में स्वयं सेवक रितिक घोरपडे, कार्तिक कुशवाह, आशुतोष पालीवाल, दीक्षा पाल, अमन तिवारी, साहिल राजपूत, कृष्णा गर्ग, नकुल शर्मा, समीर खान, रवि बाथम, रितेश सेन, रोहन अरोरा, सत्यम अहिरवार, अनुज गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









