शरद उत्सव पर रास के रंग कृष्ण के संग और करवा चौथ कार्यक्रम मनाया
Oct 31 2023
ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर अनुभूति और लायंस क्लब क्वीन के द्वारा शरद उत्सव पर रास के रंग कृष्ण के संग और करवा चौथ कार्यक्रम लायंस पार्क में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अथिति श्रीमती माया सिंह, विशिष्ट अथिति कविता सोनी, सुनील गोयल, आरसी तोमर, रजनीश निखरा, अनुपम तिवारी, गुरप्रीत, हिमेश दंडोतिया आदि उपस्थित रहे। महारास में चाँदनी रात में महारास करने के लिये सभी क्लब सदस्यों ने परिधान कुर्ता पजामा, सीधे पल्ले की साड़ी और लहंगा पहना।
महारास कार्यक्रम में कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिता के जज राका पाठक और नलिनी सारस्वत रही।
प्रतियोगिताओं में बेस्ट राधा में प्रीति झा, कामिनी गोयल, बेस्ट गोपी में पूनम अग्रवाल, डांडिया सजाओ में उमा, मटकी सजाओ में छाया कोठारी, सोलह शृंगार में अलका कुशवाह, बेस्ट जोड़ी में वीरेंद्र सिंह कुशवाह अलका कुशवाह, बेस्ट परिधान में मंजरी अग्रवाल, बेस्ट मेहँदी में मितु अग्रवाल, बेस्ट शरद क्वीन में रानी अग्रवाल, बेस्ट डांडिया क्वीन में संगीता गर्ग, बेस्ट गरवा क्वीन में मनीषा श्रीवास्तव, थाली सजाओं में हेमा गर्ग, करवा सजाओं में नीलम शर्मा, बेस्ट कान्हा में रमा अग्रवाल, बेस्ट गरवा किंग में भारत बंसल, बेस्ट शरद किंग में कमल बनवारी बिजय रहे।
क्लब अध्यक्ष मीनाक्षी गोयल अनुभूति व क्लब अध्यक्ष अलका अग्रवाल क्वीन ने सभी का स्वागत किया। आभार कमल किशोर अग्रवाल ने दिया। इस मौके पर अशोक शर्मा, कमल किशोर गुप्ता, विजय खंडेलवाल आदि सदस्य उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









