कांगे्रस प्रत्याशी प्रवीण पाठक ने क्षेत्र में किया जनसंपर्क

Oct 31 2023

ग्वालियर। 17 नवबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिये भाजपा कांगे्रस प्रत्याशी पूरी दम से चुनाव मैदान में उतर गये। जहां प्रत्याशी अपने अपने विधानसभा क्षेत्रों में सघन चुनाव पचार कर रहे हैं। दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रवीण पाठक को कांगे्रस ने अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। प्रवीण पाठक लगातार अपने समर्थकों के साथ घर-घर जाकर कांगे्रस के लिये वोट मांग रहे हैं। मंगलवार को प्रात: 9 बजे से छत्री बाजार स्थित लेडिज पार्क में उन्होंने जनसंपर्क के दौरान पार्क में आने वाले लोगों से वोट एवं सपोर्ट की अपील की। इस मौके पर सैकडों की संख्या में कांगे्रस कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद थे। 
विधायक प्रवीण पाठक ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में कांगे्रस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि गरीब सर्वहारा वर्ग के लिये सदैव तत्पर रहने वाली कांगे्रस पार्टी ने गरीब वर्ग के लिये जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई। मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा की पुण्यथिति पर हम पुष्पांजलि अर्पित करते हुये उनके बताये मार्ग पर चलकर कार्य करने का संकल्प लेते हैं।