चुनाव आते ही धर्म और दंगों की बात करने लगी भाजपा: मलकीत

Oct 30 2023

ग्वालियर। मध्यप्रदेश कौमी एकता प्रकोष्ठ कमेटी के महामंत्री मलकीत सिंह ने कहा है कि किसान आंदोलन में हजारों सिक्खों की जान लेने वाली भाजपा ने चुनाव आते ही धर्म और दंगों की बात करने लगी है।
मप्र कौमी एकता प्रकोष्ठ कमटी के महामंत्री मलकीत सिंह आज यहां पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होने कहा कि कांग्रेस ने देश को सिक्ख राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री केन्द्रीय मंत्री तक दिये हैं। उन्होंने कहा कि जब चुनाव नजदीक आता है तो भाजपा धर्म, झूठ की राजनीति शुरू कर देती है।
मलकीत सिंह ने कहा कि भाजपा सिक्खों को लेकर हमेशा कांग्रेस और मप्र के पूर्व मु यमंत्री कमलनाथ पर सिक्ख दंगों का आरोप लगाकर गुमराह करती आई है। अब चुनाव सामने है तो भाजपा राजनैतिक लाभ के चक्कर में फिर से सिक्ख के ज मों पर नमक छिडक रही है। वहीं भाजपा किसान आंदोलन के समय पूरी सिक्ख कौम को आतंकवादी साबित करने पर तुली थी।
उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन में 730 किसानों की मृत्यु हुई लेकिन नरेन्द्र मोदी सरकार ने आज तक ना तो मुआवजा दिया और ना ही कोई अन्य लाभ। उन्होंने गत रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा द्वारा पूर्व सीएम कमलनाथ पर जो आरोप लगाये हैं उन्हें नकारते हुये कहा कि आज तक किसी भी दंगे में उनका नाम एफआईआर में नहीं है बार बार झूठ परोस कर भाजपा नेता गलत बयानी कर रहे हैं।