भाजपा ने दिग्गजों को जानबूझकर चुनाव में फंसाया: जैन
Oct 30 2023
ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में केवल शह और मात का खेल चल रहा है। प्रदेश भर के दिग्गज नेता एक दूसरे को निपटाने के लिये चालें चल रहे हैं, जिससे भाजपा के प्रदेश के दिग्गज तक को चुनाव लडना पड रहा है, और वह एक एक विधानसभा क्षेत्र तक सीमित हो गये है।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने यह बात ग्वालियर में कही। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि भाजपा में इतनी जबरदस्त गुटबाजी हाबी है कि जो नेता प्रदेश में संयोजक थे उन्हें विधानसभा में उलझाकर एक क्षेत्र में ही सीमित कर दिया गया है। जबकि यह नेता अपने पुत्रों को विधानसभा लडाना चाहते थे। पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि अब प्रदेश की जनता भाजपा के झूठी लच्छेदार बातों में नहीं उलझने वाली। अब प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व में सरकार बनेगी। जैन ने कहा कि 2018 में भी प्रदेश की जनता ने भाजपा को पूरी तरह से नकार दिया था लेकिन कुछ धोखेबाज लोगों ने दौलत के लालच में कांग्रेस सरकार गिरवा दी थी। अब प्रदेश की जनता ऐसे लोगों को सबक सिखायेगी।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री जैन ने दावा किया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों को गेंहू का समर्थन मूल्य 2600 रूपये, धान का समर्थन मूल्य 2500 रूपये दिया जायेगा और इसे बढाकर 3000 हजार रूपये तक ले जाया जायेगा।
पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेन्द्र राजपूत, विंग कमांडर रिटायर्ड अनुमा आचार्य, प्रदेश प्रवक्ता आरपी सिंह, राम पांडे, संभागीय मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









