भगवान राम के कामों का अनुसरण करे राजपूत समाज : राठौड़

Oct 30 2023

ग्वालियर। क्षत्रिय कल्याणकारी समिति द्वारा सिकंदर कंपू में दशहरा मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वीर शहीद स्मृति फाउंडेशन के संयोजक आशीष प्रताप सिंह राठौड़ ने आयोजन की शुरुआत  भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना कर की। कार्यक्रम में श्री राठौड़ ने अतिथियों का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में श्री राठौर ने कहा कि दशहरे का पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। भगवान श्रीराम सत्य, मर्यादा, न्याय, शांति, परोपकार और लोक कल्याण के लिए समर्पित थे। उनका जीवन हमें सद्मार्ग पर चलने और आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भगवान श्रीराम ने पीडि़त और वंचितों का साथ दिया, राजपूत समाज को भी उनके कार्यों का अनुसरण करना चाहिए। 
इस मौके पर बृजेंद्र सिंह जादौन, सुजीत सिंह भदौरिया, सुनील सिंह कुशवाह, राजकरण सिंह भदौरिया, नरोत्तम जादौन, अमर सिंह चौहान, वीरेंद्र सिंह, लाल सिंह भदौरिया, हमीर सिंह तोमर, जयदेव सिंह भदौरिया, जितेंद्र सिंह, शत्रुघ्न सिंह, चंद्रपाल सिंह सिकरवार आदि मौजूद रहे।