गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा कंटेंट क्रियेटर वर्कशॉप का आयोजन
Oct 29 2023
ग्वालियर। गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा कंटेंट क्रियेटर वर्कशॉप का आयोजन ग्रैब स्पेस कोवर्किंग में किया गया। जिसमें ट्रेनर के रूप में द सिटी वाइब्स के अरोरा ब्रदर्स, फोटोग्राफी इन्फ्लूएंसर पाखी अरोरा, डिजीटल मार्केटर अमन वर्मा आदि मौजूद रहे। युवाओं से बात करते हुए अतिथि वक्ताओं ने कहा कि कंटेंट राइटर कंपनी के ब्रांड, उत्पाद, कंपनी के बारे में जो कंटेंट लिखता है उसी के आधार पर कंपनी की पहचान बनती है। आप किसी कंपनी को कितना बेहतर जानते हैं वह उस कंपनी द्वारा सोशल मीडिया, वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जा रहे कंटेंट से प्रभावित होता है। कंटेंट क्रिएटर बनने के लिए किसी खास योग्यता की जरूरत नहीं होती है। अपना कंटेंट खुद बनाएं, उसे कहीं से भी कॉपी न करें। अपनी स्किल पहचानें और उसी पर वीडियो बनाएं, जिसमें आप नैचुरल लगें। एक्सप्लोर पेज पर नजर आ रही दूसरों की पोस्ट पर अपना एंगेजमेंट बढ़ाएं. अपनी ऑडियंस को जानें आप जो कंटेंट बना रहे हैं उसका ऑडियंस कौन होगा या कौन है, इसका पता होना बेहद जरूरी है। कंटेंट और मार्केटिंग स्ट्रेटजी का ये बेहद जरूरी हिस्सा है। वर्कशॉप का उद्देश्य युवा किस तरह अपनी स्किल्स से पैसा कमा सकते हैं इसी को ध्यान में रखते हुए आयोजन किया गया।
वर्कशॉप का संचालन हिमांशु अग्रवाल, संयोजन दीपक माहौर, मुस्कान गुप्ता ने एवं आभार संस्था संस्थापक आकाश बरूआ ने व्यक्त किया। इस अवसर पर जयेश श्रीवास्तव, अर्शप्रीत सिंह, साक्षी भदौरिया, निकिता राजपूत, कुमकुम झा, अभिराज साहू सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









