विकलांग प्रकोष्ठ ने भाजपा का वोटिंग में बहिष्कार की शपथ ली

Oct 29 2023

ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस विकलांग कल्याण प्रकोष्ठ की बैठक जिला संयोजक अनूप जौहरी, जिला अध्यक्ष जीतू यादव की अध्यक्षता में फूलबाग मैदान पर आयोजित की गई। जिसमें मध्यप्रदेश में विगत 18 बरसों से छल फरेब से सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार मध्यप्रदेश द्वारा विकलांग जनों 21 सूत्रीय मांग जो भाजपा सरकार पूरी न कर सकीं। वह सरकार वोट की चोट से बदलनी हे के अपीलीय पर्चे घर-घर बांटे जाने का सर्व सहमति से निर्णय लिए जाने के साथ बैठक में सभी उपस्थित आधा सैकड़ा से अधिक विकलांग जनों ने 17 नंबर को संपन्न होने बाले विधानसभा चुनाव में छूट के पुलिंदे बाली भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा का वोटिंग बहिष्कार किये जाने को लेकर ईश्वर की सपथ ली।
भाजपा सरकार का वोटिंग बहिष्कार किये जाने की अपील किये जाने के साथ ही जौहरी एवं जीतू यादव, उपाध्यक्ष परमाल सिंह कुशवाह ने समस्त विकलांग भाई बहिनों से मध्यप्रदेश के हर जिले से कांग्रेस प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से जिताए जाकर मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनायें जाने का आग्रह किया।