चंद्रग्रहण के बाद मंदिरों में पूजा अर्चना करने पहुंचे श्रद्धालू

Oct 29 2023

ग्वालियर। शनिवार को चंद्रग्रहण होने के कारण शहर के सभी प्रमुख मंदिरों के पट शाम को चार बजे सूतक लगने के कारण बंद हो गए। जो  रविवार की सुबह खुलें। यानि चंद्रग्रहण के कारण 14 घंटे मंदिर के आराध्य के दर्शन नहीं हो सकेंगे।
भारतीय समय के अनुसार ग्रहण की सूतक काल शनिवार की शाम 4 बजकर 5 मिनिट पर प्रारंभ हो गया था। इसके साथ ही मंदिरों के पट बंद हो गए। ग्रहण की कुल अवधि 1 घंटा 19 मिनिट रही। शनिवार ग्रहण के कारण सभी मंदिरों के कपाट शाम चार बजे बंद कर दिए गए। ये कपाट पूरी रात बंद रहने के बाद रविार सुबह 4 बजे के बाद ही खोले। शाम की आरती मंदिर के बाहर दीपक जलाकर की गई। ग्रहण की वजह से शरद पूर्णिमा पर होने वालें भंडारे के आयोजन नहीं हो सके जो रविवार को हुए।
शरद पूर्णिमा पर माता महालक्ष्मी की पूजा अर्चन की जाती है और पेडे व खीर का प्रसाद चढ़ाया जाता है। सभी मंदिरों में शरद पूर्णिमा के आयोजन किए जाते है जो इस साल ग्रहण के कारण नहीं हो सके।