महर्षि बाल्मीकि जयंती पर समाजसेवियों का सम्मान कर समरसता का संदेश दिया

Oct 29 2023

ग्वालियर। सर्वधर्म एकता मंच के अध्यक्ष एड. आदित्य भार्गव के संयोजन में टापू मोहल्ला स्थित मंदिर में महर्षि बाल्मीकि की जयंती मनाई गई। यहां सर्वप्रथम संस्था के सचिव विक्रम राजपूत ने महर्षि बाल्मीकि की पूजा अर्चना की, तत्पश्चात खीर का भोग लगाया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संस्था के संरक्षक विनय जैन ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जैसे महान विभूतियों द्वारा जो ग्रंथ रचनाएं की गई हैं हमें उन ग्रंथ रचनाओं को समझना होगा, उन्हें पढऩा होगा, तभी हम अपने प्रदेश और देश के सुनहरे भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। 
नगर पालिका जौरा के अध्यक्ष अखिल माहेश्वरी ने कहा कि महर्षि बाल्मीकि ने भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व को अपने विचारों से सही दिशा दिखाई। अमित बंसल ने कहा कि अहंकार मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन होता है, हमारे जीवन में कभी भी कोई भी विपत्ति या दुख आ सकता है लेकिन हमें अपनी इच्छाशक्ति मजबूत रखना चाहिए क्योकि इच्छाशक्ति मजबूत रखने से हर कार्य संभव हो जाता है। 
इस दौरान सर्व ब्राह्मण समाज के युवा जिलाध्यक्ष कपिल भार्गव, नरेंद्र शर्मा, आदित्य भार्गव व विक्रम राजपूत ने बाल्मीकि समाज के लोगों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन घनश्याम शर्मा ने एवं आभार विनोद पवैया ने व्यक्त किया। इस अवसर पर भगवत सहाय श्रीवास्तव, शशांक यादव, शारदा तोमर, कल्पना शर्मा, नितिन बांगडे, देवेंद्र शर्मा, धीरेंद्र चौबे आदि मौजूद रहे।
इस दौरान आयोजन समिति की ओर से बाल्मीकि समाज के किशोर खरे, अशफी लाल, नरेश चौधरी, अशोक पाथरे, अरुण खरे, वीरू, छोटेलाल नरवारे, सुनील करोसिया, पप्पू भगत, आनंद नरवरिया, नरेश वाखडे आदि को सम्मानित कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।