कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री बने योगेंद्र

Oct 29 2023

ग्वालियर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ग्वालियर विधानसभा से टिकट के दावेदार रहे योगेंद्र तोमर को दो अहम जिम्मेदारियों से नवाजा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उन्हें एक ओर प्रदेश महामंत्री बनाया है। यह नियुक्ति संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने की, वहीं रणदीप सिंह सुरजेवाली ने उन्हें मुरैना लोकसभा क्षेत्र का उपप्रभारी बनाया गया है। गौरतलब है कि तोमर ग्वालियर विधानसभा से टिकट के प्रबल दावेदार थे।