चार अन्तर्राज्यीय तस्करों को ट्रक व स्कार्पियो और 467 किलो गांजा सहित पकड़ा
Oct 28 2023
ग्वालियर। आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए एसपी राजेश सिंह चंदेल के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थो व अवैध शराब की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में गत देर रात एसपी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ गांजा तस्कर उड़ीसा से ट्रक में गांजा लेकर ग्वालियर की तरफ आ रहे हैं। और एक स्कार्पियो भी ट्रक के साथ चल रही है जिसमें बैठे लोग रोड पर पुलिस की उपस्थित से ट्रक चालक को अवगत कराते जाते हैं। एएसपी ऋषिकेष मीणा, अमृत मीना को क्राईम ब्रांच व थाना महाराजपुरा पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर उक्त सूचना की तस्दीक कर गांजा तस्करों को पकडऩे हेतु निर्देषित किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देषों के परिपालन में मुखबिर के बताये अनुसार एक ट्रक क्रमांक एमपी06-एचसी-1934 आता हुआ दिखा, जिसे पुलिस टीम द्वारा रोका गया तो ट्रक चला रहे चालक द्वारा मौके से भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस टीम ने भाग रहे ट्रक चालक को घेराबंदी कर पकड़ लिया। नाम पता पूछने पर उसने ग्राम कुंदेर तहसील रूपवास थाना उच्चैन जिला भरतपुर राजस्थान का होना बताया। उसने अन्य जानकारी देते हुए बताया कि ट्रक व गांजे के मालिक मेरे पीछे काले रंग की स्कार्पियो क्रमांक यूपी80-डीए-3757 से आ रहे हैं। पुलिस की टीमों द्वारा पुन: चेकिंग नाकाबंदी लगाई गई तो कुछ समय बाद एक काले रंग की स्कार्पियो आती दिखी जिसने पुलिस चेकिंग को देखकर स्कार्पियो वापस लौटाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने स्कार्पियो को घेराबंदी का पकड़ लिया। स्कार्पियो में तीन लोग बैठे मिले जिनसे नाम पता पूछने पर एक ने नर्सरी रोड गोविन्दनगर, थाना निहालगंज, घौलपुर राजस्थान, दूसरे ने सरोज बिहार कालोनी कैलाश मंदिर रोड सिकन्दरा आगरा तथा तीसरे व्यक्ति ने अपना पता ग्राम तोंस थाना जैत जिला मथुरा का रहने वाला बताया।
ट्रक की तलाशी लेने पर ड्रायवर केबिन के पीछे बने गोपनीय चेम्बर में 65 पैकेट मिलेे, जिसे ट्रक ड्रायवर द्वारा गांजा होना बताया। इसी प्रकार स्कार्पियों की तलाषी लेने पर गाड़ी की डिग्गी में 12 पैकेट रखे मिले। इस प्रकार दोनों वाहनों में पुलिस को कुल 77 गांजे के पैकेट मिले। तौल कराने पर कुल 467.23 किलोग्राम गांजा पाया गया। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रूपये है। साथ ही पुलिस टीम द्वारा गांजा सहित ट्रक व स्कार्पियो को जप्त कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज का लिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









