बच्चों ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लिया

Oct 28 2023

ग्वालियर। सेवार्थ जन कल्याण समिति के द्वारा संचालित सिकंदर कम्पू इमली नाका स्थित गड्ढे वाले मोहल्ले पर शनिवार को बच्चों ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लिया। भारत के भूगोल, इतिहास, कला, खेल, भाषा गणित, विज्ञान इत्यादि क्षेत्रों में बच्चों ने विभिन्न चरणों से गुजरते हुए इस प्रतियोगिता के माध्यम से जिला, राज्य तथा भारत की विविधताओं को समझते हुए प्रतिस्पर्धा का लाभ उठाया। 
ओपी दीक्षित ने बताया कि विवेकानंद नीडम नाका चंद्रवदनी, मोनी बाबा आश्रम, इमली नाका तथा काली माता मंदिर इत्यादि विभिन्न सेवार्थ पाठशाला के विभिन्न केंद्रों से बच्चें व शिक्षक आए हुए थे। मीना राजपूत, ज्योति राजोरिया, नीलम लाखेरा, दीक्षा कुशवाह, आयुषी शिवहरे, शिवम शिवहरे आदि शिक्षकों ने विगत दो सप्ताह से बच्चों की तैयारी करवाई थी वह इस प्रतियोगिता के माध्यम से परिलक्षित हो रहा था। 
कार्यक्रम के संपन्न होने के बाद समाजसेवी संजय नीखरा, अंकित बंसल एवं अंकित गोयल इत्यादि ने बच्चों को कॉपी, स्वल्पाहार तथा अन्य शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध करवाई।