शरद पूर्णिमा के दिन गिर्राजजी की परिक्रमा लगाने उमड़े श्रद्धालू

Oct 28 2023

ग्वालियर। शरद पूर्णिमा के अवसर पर पुराना हाईकोर्ट स्थित गिर्राजजी मंदिर पर परिक्रमा लगाने शनिवार की सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। भक्तजन मंदिर पर पहुंचकर पूरे भक्तिभाव से भगवान गिर्राज जी की पूजा पाठ में जुटे हुए थे। भक्तों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए थे।
शरद पूर्णिमा को देखते हुए हाईकोर्ट स्थित गिर्राज जी मंदिर पर शनिवार की अल सुबह से भक्तों का पहुंचना शुरु हो गया था। मंदिर की परिक्रमा कर अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए भक्तजन पूरी श्रद्धा से भक्ति में लगे हुए थे। भक्तों की भीड़ देखते हुए पुलिस ने भी सुरक्षा के बंदोवस्त किए थे।
चंद्र ग्रहण को देखते हुए शाम 4 बजे तक ही मंदिर के पट खुले रहे। उसके बाद मंदिर के पट बंद कर दिए गए। इसके चलते भी शहरवासियों का हुजूम उमड़ा हुआ है।