12 छात्र-छात्राओं ने पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विषय में इन्टर्नशिप पूरी की

Oct 28 2023

ग्वालियर। शासकीय केन्द्रीय पुस्तकालय में महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ग्वालियर एवं सॉची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय सॉची के 12 छात्र-छात्राओं ने पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विषय में 30 कार्य दिवस की इन्टर्नशिप पूरी की।
इन्टर्नशिप के प्रमाण पत्र एक समारोह में सभी छात्र छात्राओं को राकेश कुमार शर्मा क्षेत्रीय ग्रंथपाल एवं विवेक कुमार सोनी पुस्तकालय प्रबंधक के द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किये गये एवं समस्त छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर समस्त पुस्तकालय स्टाफ मौजूद था।
प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं में आकाश पंडोलिया, अनिल यादव, अर्जुन कुशवाह, अंकुश राजपूत, देवेन्द्र राजे, गौरव राजपूत, प्रेम सिंह सिकरवार, पवन मांझी, हरिओम तोमर, सत्यम तिवारी, सतीश माथुर,  कनक आदि रहे।