आयुर्वेद से ही बीमारी को जड़ से खत्म किया जा सकता है: प्रो. तिवारी
Oct 28 2023
ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय स्वास्थ्य केंद्र पर क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान व जेयू के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 70 से अधिक मरीजों की नि:शुल्क जांच की गई जांच के उपरांत उपचार हेतु उचित परामर्श दिया गया। शिविर में नि:शुल्क हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, रक्तचाप व सामान्य जांचें की गई। जांच के उपरांत मरीजों को नि:शुल्क दवा वितरित की गई। लाभार्थियों ने शिविर में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाया।
शिविर का उद्घाटन जीवाजी विवि के कुलपति प्रो. अविनाश तिवारी ने किया। इस मौके पर प्रो.अविनाश तिवारी ने कहा कि अनियमित खान-पान व तनाव के कारण बीमारी बढ़ रहीं है। स्वच्छ हवा बहुत आवश्यक है जब तक आप स्वच्छ वायु नहीं लेंगे तब तक स्वच्छ आयु नहीं हो सकती। प्रतिदिन सुबह घूमने जाएं। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें समय-समय पर जांच कराते रहें। उन्होंने कहा कि जेयू सीधा समाज से जुड़ा है जेयू मप्र का मात्र एक ऐसा विश्वविद्यालय है जिसमें नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगातार लग रहे हैं। हम समाज को यह बताना चाहते हैं कि विवि समाज के स्वास्थ्य के प्रति भी कुछ कर रहा है। अंत में उन्होंने कहा कि आयुर्वेद से ही बीमारी को जड़ से खत्म किया जा सकता है।
डॉ. बृजेश सिसौदिया ने कहा कि वर्तमान में कम उम्र के लोगों को भी कई तरह की बीमारी हो रही है। इसे दूर करने के लिए नियमित व्यायाम व खानपान पर ध्यान देना चाहिए।
इस अवसर पर विवि के कुलपति प्रो. अविनाश तिवारी, डॉ. पुष्पा तिवारी, डॉ. अजय मीणा, डॉ. बृजेश सिसौदिया, डॉ. एसबी सिंह, स्वास्थ्य केंद्र के कॉर्डिनेटर प्रो. मुकुल तैलंग, प्रो. जीबीकेएस प्रसाद, डॉ. केके सिजौरिया, डॉ. केके गुप्ता, डॉ.अल्का चौहान, डॉ. दीपमाला, ज्योति शर्मा, अजय सिंह उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









