जेसीआई ग्वालियर के वार्षिक चुनाव, आनंद अध्यक्ष, सिंघल सचिव

Oct 28 2023

ग्वालियर। जेसीआई ग्वालियर के वार्षिक चुनाव होटल रीजेंसी में चुनाव अधिकारी पूर्व अध्यक्ष एवं नेशनल कोऑर्डिनेटर अजीत गुप्ता की देखरेख में सम्पन्न हुए। इस अवसर पर वर्ष 2024 के लिए अध्यक्ष पद हेतु आनंद शर्मा एवं मानसेवी सचिव पद हेतु सुमित सिंघल को सम्पूर्ण कार्यकारिणी के साथ निर्विरोध रूप से चुना गया। 
अपने उद्बोधन में नवीन अध्यक्ष ने कहा गया कि आगामी वर्ष एक ऐतिहासिक वर्ष साबित होगा और इस वर्ष भी अध्याय की गरिमा के अनुसार कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। वर्ष 2024 में नेशनल की गाईड लाइन का पालन करते हुए ऑनलाइन अथवा ऑफ़लाइन दोनों ही माध्यम से सममैत्री प्रक्षिक्षण, व्यापार व समुदाय के सभी क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित कर जेसीआई ग्वालियर के इतिहास में एक और स्वर्णिम पृष्ठ जोडऩे का प्रयास करूँगा। 
इस अवसर पर वार्षिक साधारण सभा का भी आयोजन अध्यक्ष दीपांश गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर सचिव प्रभात चोपड़ा, सभी उपाध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मण शर्मा, पूर्व अध्यक्ष एवं जोन उपाध्यक्ष रीतेश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष रमेश श्रीवास्तव, साकेत गुप्ता, मानव मेहरा, नवीन कोठारी, वरूण अग्रवाल, मुकेश जैन, नीलेश बिंदल तथा समस्त जेसी सदस्य उपस्तिथ थे।
नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष आनंद शर्मा, उपाध्यक्ष रजत अनेजा, सिद्धार्थ मिश्रा, दीपेश ग्रोवर, योगेश गुप्ता, अमन अग्रवाल, अभिनव सिंघल, सचिव सुमित सिंघल, सह सचिव दिलीप बत्रा, कोषाध्यक्ष तरुण अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष अमित गोयल, संचालक सदस्यों में प्रभात चोपड़ा, कपिल अग्रवाल, विजय अग्रवाल,अंकित सिंघल, आशीष सिंघल, निमिश पराशर, प्रतीक अग्रवाल, जीतेश नागपाल, रजत अरोरा, आशीष अग्रवाल, सौरभ गर्ग, पुनीत जैन, कपिल बांदिल, सत्यम अग्रवाल, पंकज गोय, राधा मोहन गुप्ता, जनसम्पर्क अधिकारी प्रदीप अग्रवाल को बनाया गया।