बस से उतरी महिला का पर्स लूटा, लुटेरा माल सहित पकड़ा
Oct 27 2023
ग्वालियर। बस से उतरी महिला का पर्स छीनकर भागे लुटेरे को पुलिस ने 6 घंटे में पकड़ लिया। लुटेरे के कब्जे से पुलिस ने लूटा गया पर्स और रुपए भी बरामद कर लिए हैं। घटना माधौगंज थानांतर्गत कंपू बिजली घर के पास की बताई गई है।
कोटा से ग्वालियर आई पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि वह सुबह पांच बजे कंपू पर बस से उतरी थी। बस से उतरकर वह कंपू स्थित शौचालय की तरफ जा रही थी तभी एक बदमाश ने चोटी पकडक़र उसे जमीन पर गिरा दिया और उसका पर्स छीनकर फरार हो गया। पीडि़ता के मुताबिक पर्स में 21 सौ रुपए के अलावा कुछ जरूरी दस्तावेज रखे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और छानबीन की तो मुखबिर से सूचना मिली कि लुटेरा कंपू स्थित ईदगाह के पास देखा गया है। पुलिस ने मुखबिर के बताए स्थान पर जाकर घेराबंदी की और लुटेरे को पकड़ लिया। पकड़े गए लुटेरे का नाम नासिर उर्फ घन निवासी अवाड़पुरा बताया गया है।
प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि घन शातिर लुटेरा है और कंपू थाने में नामजद है। लुटेरे के कजे से पुलिस ने महिला से लूटा गया पर्स और पैसे भी बरामद कर लिए हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला कायम कर आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









