दीपावली के त्योहार पर बाजार भी रोशन हुआ
Oct 27 2023
ग्वालियर। दीपावली का त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे बाजार भी रोशन होता जा रहा है। बाजारों में स्थित दुकानें तो सामानों और खरीदारों से भरी हुई हैं। फुटपाथी दुकानदार भी पीछे नहीं है। अपनी दीपावली रंगीन करने के लिए फुटपाथी दुकानदारों ने दुकानें सजानी शुरू कर दी हैं। यह दुकानदार त्योहार के हिसाब से दुकानों पर सामान को रखते हैं। इस साल शुरुआत से ही इन दुकानों पर अच्छी-खासी बिक्री हो रही है। महाराज बाड़े पर स्थित गोलंबर के चारों ओर फुटपाथी दुकानदारों ने दुकानें सजा ली हैं। शहर के सभी प्रमुख बाजारों के फुटपाथ इन दिनों धीरे-धीरे दुकानदारों से गुलजार नजर आने लगे हैं।
जैसे-जैसे दीपावली नजदीक आ रही है बाजारों में चहल-पहल भी बढ़ गई है। दोपहर बाद बाजारों में ग्राहकों के आने का सिलसिला शुरू होता है जो देर रात तक अनवरत जारी रहता है। बड़ी-बड़ी दुकानों से खरीदारी करने के साथ-साथ छोटी-मोटी खरीदारी के लिए ग्राहक फुटपाथी दुकानदारों की ओर मुड़ जाता है।
शहर के फुटपाथ भी इन दिनों रंग-बिरंगे सामान से गुलजार हैं। इन दुकानों पर घर की सजावट के लिए विभिन्न वैरायटी के सामान हैं। यहां पर मिलने वाले सस्ते सामान की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंच रहे हैं। इन फुटपाथों पर फूल, फ्लॉवर पॉट, प्लास्टिक की मालाएं, आकर्षक मूर्तियां सहित विभिन्न सामान लोगों के मन को मोह रहे हैं। शहर के महाराज बाड़ा, कंपू, मुरार, थाटीपुर, मयूर मार्केट, उपनगर ग्वालियर, हजीरा सहित तमाम इलाकों में सडक़ और फुटपाथ पर सामान बेचने वाले दुकानदारों की दुकानों परदिनभर ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है।
बाजारों में स्थित दुकानों पर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कारोबारी नित नई स्कीमें लेकर आ रहे हैं। ग्राहकों को विभिन्न आयटमों पर छूट दी जा रही है। वहीं कई स्थानों पर एक के साथ एक आयटम फ्री दिए जा रहे हैं। दुकानों के बाहर लगे इन बोर्डों को पर आकर्षक ऑफर देख ग्राहक भी दुकानों में पूछताछ और खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









