दक्षिण विधानसभा से आप के प्रत्याशी पंकज गुप्ता ने नामांकन भरा

Oct 27 2023

ग्वालियर। प्रत्येक पार्टी चुनावी रंग में रंग चुकी है। इसी क्रम में अभी नामांकन भरने का सिलसिला चल रहा है नामांकन भरने की प्रक्रिया के अंतर्गत सातवें दिन भाजपा कांग्रेस बसपा सपा आम आदमी पार्टी और कई निर्दलीयों ने अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किये। वहीं ग्वालियर 17 दक्षिण विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी पंकज गुप्ता ने भी अपना नामांकन भरा नामांकन भरने के पूर्व प्रत्याशी पंकज गुप्ता ने अचलेश्वर महादेव मंदिर पर पूजा अर्चना कर जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पेश किया। नामांकन भरने के बाद पंकज गुप्ता ने कहा की ग्वालियर दक्षिण की जनता बदलाव चाहती है और वह इस बार होकर रहेगा। और मुझे प्रचंड बहुमत मिल रहा है, मैं अपनी जीत के प्रति आश्वस्त हूं उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस की झूठी घोषणाओं से जनता ऊब चुकी है। यदि मध्य प्रदेश में हमारी सरकार बनती है तो केजरीवाल जी की गारंटी योजना लागू रहेगी, शिक्षा स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेरे लिए दक्षिण का बेटा या कोई पूर्व मंत्री मायना नहीं रखता है वह पुराने राजनीतिज्ञ लोग हैं कोई कद्दावर नहीं होता चुनाव जीतने के बाद नेता के आगे कद्दावर शब्द लग जाता है।