आईटी अफसरों की करिश्मा, कृष्णा और मेहता सहित आधा दर्जन ज्वैलर्स की दुकानों पर रेड
Oct 26 2023
ग्वालियर। गुरूवार की अल सुबह आयकर विभाग (आईटी) के अफसर एक टैक्सी में बैठकर सराफा बाजार पहुंचे और फिर अचानक ज्वैलर्स कारोबारी मेहता फैमिली पर रेड डाल दी। आईटी के अधिकारियों द्वारा मेहता परिवार की आधा दर्जन ज्वैलर्स की दुकानों पर अपनी जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस की मदद से सभी की आवाजाही पर रोक लगाकर फर्म कारोबार के दस्तावेजों को जांच के दायरे मे लिया। हालांकि जांच कर रही आईटी टीम ने फिलहाल कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है। लेकिन बताया जाता है कि दस्तावेजी जांच के दौरान टैक्स चोरी के प्रमाण मिले है। फिलहाल आईटी टीम दस्तावेजों को खंगाल रही है।
आयकर विभाग की टीम ने करिश्मा, कृष्णा और मेहता ज्वैलर्स सहित आधा दर्जन ज्वैलर्स की दुकानों पर एक साथ रेड की। यह सभी प्रतिष्ठान तीन भाई संतोष मेहता, अजय मेहता और हेमंत मेहता की बताई गई है।
खबर है कि आईटी टीम को जो दस्तावेज अब तक मिले है उनमे आयकर रिटर्न से लेकर आभूषणों की खरीदी में बड़ी गड़बड़ी की संभावना मिली है। बताया जाता है कि इसके अलावा ज्वैलर्स कारोबारियों का हुंडी का भी कारोबार है। टीम उसकी भी जांच कर रही है।
सराफा में इनकम टैक्स की रेड की खबर ने जीएसटी विभाग अधिकारियों के भी कान खड़े कर दिए हैं। इस कार्रवाई के दौरान जीएसटी चोरी की भी संभावना जताई जा रही है। बताया जाता है कि जांच अभी लंबी चलेगी।
सराफा बाजार में मचा हडक़ंप, नहीं उठे शटर
आईटी की रेड की खबर सराफा और फिर ग्वालियर में फैल गई। इस खबर से पूरे सराफा कारोबारियों में हडक़ंप मच गया छापेमारी में आयकर की टीम को क्या मिला? इसको लेकर भी दिन भर अलग-अलग चर्चाए गर्म रही। आसपास के दुकानदानों ने अपनी दुकान खोली ही नहीं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









