पुलिस ने खाते से निकले दो लाख 48 हजार रुपए कराए वापस
Oct 26 2023
ग्वालियर। केवायसी अपडेट करने के नाम पर खाते से उड़ाए गए दो लाख 48 हजार रुपए सायबर क्राइम विंग ने कार्रवाई करते हुए वापस कराए हैं।
फरियादी मनोज सिह बघेल ने एसपी राजेश सिंह चंदेल को आवेदन देकर अपने साथ हुई ठगी से अवगत कराया था। मनोज ने बताया कि उसके पास बैंक खाते की केवायसी अपडेट कराने के लिए एक फोन आया था। फोन करने वाले ने उसे एक लिंक भी सेंड की। लेकिन जैसे ही उसने उस लिंक में अपनी बैंक संबंधी जानकारी भरी, उसके खाते से रुपए उड़ गए। मनोज के अनुसार ठगों ने उसके भारतीय स्टेट बैंक के खाते से 2 लाख 48 हजार रुपए उड़ा दिए।
सायबर क्राइम विंग की टीम की टीम ने इस शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की और आवेदन में बताई गई जानकारी के आधार पर बैंक व वॉलेट कंपनी से संपर्क कर आवेदक के खाते से निकले 2 लाख 48 हजार रुपए उसके खाते में वापस करा दिए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









