स्वस्थ्य लोकतंत्र के लिए मतदाताओं को जागरूक होना बहुत जरुरी -रविंद्र सिंह तोमर
Oct 26 2023
ग्वालियर। मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग द्वारा ग्वालियर में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन फूलबाग से पड़ाव तक किया गया। रैली का नेतृत्व एवं मुख्य अतिथि मानवाधिकार के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग (दिल्ली सरकार) के सदस्य रविंद्र सिंह तोमर ने किया। श्री तोमर ने उपस्थित जनमानस को सम्बोधित करते हुए कहा की मानवाधिकारो के सारभौमिक घोषणा पत्र 1948 में जो नागरिक एवं राजनैतिक अधिकार आम जन को प्रदान किये गए है, उसमे मताधिकार का अधिकार भी है परन्तु अक्सर देखा गया है की जागरूकता के आभाव में आम जनता कम मतदान करती है एवं हमेशा मतदान का परसेंट 100 प्रतिशत तो छोडो कभी 80 प्रतिशत भी नहीं रहा। एवं कम मतदान कभी भी एक सफल चुनावी प्रक्रिया को नहीं दर्शाती है एवं कभी कभी कम मतदान की बजह से अयोग्य उम्मीदवार भी चुनाव जीत जाते है इसलिए एक सफल चुनाव के लिए मतदान के परसेंट ज्यादा रहना चाहिये।
श्री तोमर ने कहा की मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग द्वारा आम जन को उनके मतदान के अधिकार के प्रति जागरूक करने के उद्देस्य से एवं आम जन बिना किसी लोभ लालच के अपने मताधिकार का प्रयोग करे इसके लिए आम जन में जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। मतदाता जागरूकता रैली को राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र सिंह तोमर, स्टेट बर काउंसिल के अध्यक्ष प्रेम सिंह भदोरिया तथा चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाई गई। वहीं मुख्य रूप से स्टेट बर काउंसिल के सदस्य जेपी मिश्रा भी उपस्थित थे अतिथि गणों ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान करना बेहद आवश्यक है।
इस अवसर पर मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के रमेश शर्मा, भानु व्यास, रामनरेश राजावत, धर्म सिंह चौहान, तरुण राठौर, धर्मेंद्र खटीक, सुरेंद्र कंसाना, कमल कंसाना, प्राण सिंह छावई, रणजीत तोमर, नरेश तोमर, राजेंद्र महोबिया,सोनू कौसल, बहादुर सिंह कुशवाह, राजकुमार शर्मा, सोनू जादौन, जसराम सेंगर, धर्म परमार, राहुल चौहान सहित मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के ग्वालियर जिले के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









