गुरु नानक देव पर कार्यक्रम 29 अक्टूबर को

Oct 26 2023

 नानक देव महाराज के 554 प्रकाश पर्व को समर्पित एक अलौकिक कार्यक्रम का आयोजन सिख फौरम ग्वालियर चंबल संभाग द्वारा 29 अक्टूबर रविवार को 3 बजे से 7 बजे तक अटल सभागार जीवाजी विश्वविद्यालय में गुरु नानक देव की जीवनी एवं शिक्षाओं पर आधारित लाइट व साउंड स्टेज प्रोग्राम नाट्य रूपांतरण एवं व्याख्यान गुरमत विचार का आयोजन करने जा रहा है। 
कार्यक्रम को लेकर एक अहम बैठक पंजाबी समाज की समस्त बिरादरियों एवं सिंधी समाज एवं सकल ब्राह्मण समाज के साथ रखी गई जिसमें सभी ने एकजुट होकर गुरु नानक देव महाराज के 554 में प्रकाश पर्व को सफल बनाने के लिए एकत्रित हुए जिसमें पंजाबी समाज की समस्त बिरादरियों के प्रमुख एवं सिंधी समाज एवं सकल ब्राह्मण समाज के प्रमुख उपस्थित हुए।