निगमायुक्त ने निर्वाचन व्यवस्थाओं की बैठक लेकर अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

Oct 24 2023

ग्वालियर। निगमायुक्त हर्ष सिंह ने विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत मतदान कर्मी कल्याण एवं सुविधा स्वागत तथा प्रस्थान से संबंधित कर्मचारियों के दल की बैठक ली। बैठक में विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
नगर निगम मुख्यालय में आयोजित बैठक में निगमायुक्त सिंह ने विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत गठित मतदान कर्मी कल्याण एवं सुविधा स्वागत तथा प्रस्थान से संबंधित कर्मचारियों के दल की बैठक में मतदान कर्मियों की विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा की तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर पूर्ण तैयारी करने के निर्देश दिए। बैठक में मतदान सामग्री वितरण स्थल पर मतदान कर्मियों के खान-पान की उचित व्यवस्था करने एवं कैंटीन इत्यादि स्थापित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
बैठक में सहायक नोडल अधिकारी मतदान कर्मी कल्याण एवं सुविधा स्वागत तथा प्रस्थान एवं अपर आयुक्त विजय राज, डिप्टी कलेक्टर इसरार मोहम्मद खान, उपायुक्त डॉक्टर प्रदीप श्रीवास्तव, जिला पंचायत राज अधिकारी संजीव वशिष्ट, खाद्य अधिकारी भीम सिंह तोमर, उप पंजीयक  मानवेंद्र भदोरिया, केएन वर्मा, कपिल व्यास साहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।