भंडारे की प्रसादी अपने घरों से अलग-अलग आइटम बनाकर लाई बहनें
Oct 24 2023
ग्वालियर। हरिशंकर पुरम महिला मंडल प्राचीन शिव गणेश मंदिर की बहनों ने माता के नवरात्रों में 9 दिन तक मंदिर में भजन कीर्तन नृत्य का आयोजन किया और नवमी के उपलक्ष में सर्वप्रथम कन्या पूजन और कन्या भोज किया एवं गरबा का आयोजन किया। सभी बहनों ने खूब जमकर गरबा किया एवं बहनों ने मिलकर भंडारा का आयोजन किया। करीबन 200 बहनों ने भंडारे की प्रसादी का लाभ उठाया
इस भंडारे की विशेषता यह थी कि 10-20 बहनों ने अपने-अपने घरों से मिस्सी एवं सदा पूडी बनाकर लाई थी कुछ बहनों ने अपने घरों से आलू सब्जी बनाकर लाई कुछ कद्दू की सब्जी कुछ कचौड़ी, कुछ बहन ने रायता कुछ बहनों ने खीर मालपुआ नमकीन सेव मीठी बूंदी बना कर लाई थी।
इस तरह के भंडारे से यह सीख मिलती है की मिलजुल कर बना हुआ भोजन में एकता अखंडता अपनापन प्यार स्नेहा मिलता है भिन्न-भिन्न तरह की वैरायटी एक दूसरे की सब ने मिलजुल कर खाए वह एक दूसरे की प्रसन्नता की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मधु विसरिया, जयंती, विनीता गुप्ता, इंदिरा मंगल, ममता, पूनम दुबे, अंशु, नीतू तिवारी, निशा दुबे, ममता चांडिल, एकता गुप्ता, खुशबू, प्रगति, नेहा अग्रवाल, अंजू गुप्ता, शारदा दुबौलिया, कीर्ति भावनी, सुनीता सहित मंदिर के पुजारी वरुण शर्मा उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









