विजयादशमी पर संघ ने निकाला पथ संचलन
Oct 24 2023
ग्वालियर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विजयादशमी पर निकलने वाला पथ संचलन मंगलवार को सुबह 7 से निकाला। इस दौरान गणवेशधारी स्वयंसेवक घोष की ध्वनि पर कदमताल करते हुए ग्वालियर महानगर में निकले। ग्वालियर जिले का पथ संचलन छह स्थानों सरस्वती शिशु मंदिर टप्पा तहसील, सरस्वती शिशु मंदिर बादलगढ़, ब्रज वाटिका भिंड रोड, आशीर्वाद गार्डन बिरला नगर, मेला कार्यालय के सामने, मेला मैदान, अंबेडकर नगर का पथ संचलन सुबह 7 बजे हेलीपेड मैदान से शुरू होकर 9 बजे समागम स्थल गोले का मंदिर पर पहुंचा। इसी तरह लश्कर जिले का पथ संचलन सुबह 7 से 9 बजे तक 7 स्थानों से निकला। जिसके तहत शिवाजी नगर का पथ संचलन माधव महाविद्यालय से शुरू होकर गस्त का ताजिया, राममंदिर, दौलतगंज, महाराज बाड़ा, गांधी मार्केट, जनकगंज, हनुमान चौराहा होते हुए इसका समापन माधव महाविद्यालय में हुआ।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









