कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. सतीश सिंह ने पर्चा भरा

Oct 24 2023

ग्वालियर। ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. सतीश सिकरवार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। विधायक डॉ. सिकरवार ने नामाकंन पत्र दाखिल करने से पहले परिवार के साथ सनातन धर्म मंदिर में विधिविधान के साथ पूजा-अर्चना की और फिर अचलेश्वर महादेव मंदिर पर पूजा-अर्चना के बाद नामाकंन पत्र दाखिल करने निकले। इस मौके पर महापौर डॉ. शोभा सिकरवार, पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार, सत्यप्रकाश सिंह सिकरवार सहित उनके परिजन उपस्थित थे।
नामाकंन पत्र दाखिल करने के बाद पत्रकारों के सवालों का जबाब देते हुये कांग्रेस प्रत्याशी सतीश सिकरवार ने कहा कि महंगाई, बैरोजगारी, भ्रष्टाचार और महिला अत्याचार से आम लोग परेशान है, आम जनता बदलवा चाहती है। इस कारण पूरे प्रदेश में कांग्रेस की लहर चल रही है।
चुनाव में भाजपा के बडे-बडे विकेट धराशायी होते हुये दिखाई देंगे। भाजपा झूंठ बोलने और जनता को गुमराह करने की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि मेरे जीवन का लक्ष्य समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक की सेवा करते हुये क्षेत्र के विकास और प्रगति को और गति प्रदान करना है। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता कांग्रेस की सरकार बनाने के लिये दृड संकल्पि होकर चुनाव में जुट चुका है। उन्होंने कहा मैं हमेशा अपने क्षेत्र की जनता के बीच हर वक्त उपलध रहता हूॅ। कोरोना काल जैसे संकट में जनता के बीच रहकर जनसेवा करने में कोई कसर नहीं छोडी। क्षेत्र की जनता का आर्शीवाद और स्नेह मेरे साथ है। कांग्रेस पार्टी की पूरे प्रदेश में प्रचण्ड जीत होगी।
विधायक डॉ. सिकरवार के साथ नामांकन पत्र दाखिल कराने पहुंचीं महापौर डॉ. शोभा सिकरवार ने कहा कि क्षेत्र के विधायक को मतदाताओं का पूरा आर्शीवाद है और हम जनसेवा करने में कभी पीछे नहीं रहे हैं। राजनीति हमारे लिये जनसेवा का माध्यम है, एक साल के कार्यकाल में हमनें शहर के प्रगति और विकास के लिये अनेक कार्य किये है और आगे भी करते रहेंगे। इसलिए शहर की जनता का आर्शीवाद कांग्रेस के साथ है।
इस अवसर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा, पुरूषोत्तम बनौरिया, सुरेन्द्र यादव, अवधेश कौरव के अलावा प्रस्तावक श्याम बंसल, एड. रामकुमार शर्मा मौजूद रहे।