केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने बेटे महाआर्यमन के साथ शमी पूजन किया

Oct 24 2023

ग्वालियर। केन्द्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा विजयादशमी का त्यौहर मनाया गया। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राजशाही पोशाक में शमी पूजन किया। साथ ही अपने महल में राजशाही अंदाज में दरबार भी लगाया। इसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मेरे देश और राज्य में सुख शांति हो। जीवन में खुशहाली आए, यही कामना है। साथ ही वसुधैव कुटुबकम् की तरह मेरे देश में अमन-चैन कायम रहे।
जयोतिरादित्य सिंधिया ने बेटे महाआर्यमन के साथ मांढरे की माता का पूजन करने पहुंचे, जहां वे राजशाही पोशाक में पहुंचे। पूजन के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सभी को दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शमी पूजन का बड़ा महत्व है। सभी को प्रभुश्री राम के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। दशहरा प्रतीक है कि सदा बुराई पर अच्छाई की जीत होती है। असत्य पर सत्य की विजय होती है। 
सिंधिया राजघराने की नौवीं पीढ़ी का नेतृत्व कर रहे हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया परंपरागत वेश-भूषा में शमी पूजन स्थल मांढरे की माता पर पहुंचते हैं। लोगों से मिलने के बाद शमी वृक्ष की पूजा की जाती है। इसके बाद यान से तलवार निकालकर जैसे ही शमी वृक्ष को लगाते हैं। हजारों की तादाद में मौजूद लोग पाियां लूटने के लिए टूट पड़ते हैं। लोग पाियों को सोने के प्रतीक के रूप में ले जाते हैं।